अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आज सभी महिला थानों के प्रबंधकों, वूमेन सेल के इंचार्ज व महिला हेल्प लाइन के इंचार्ज की एक बैठक ली, और शहर के ताजा कानून व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस दौरान महिला सुरक्षा व मासूम व नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासा चर्चा की गई। मीटिंक के अंत में बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया हैं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अरोड़ा ने आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुग्राम के सभी महिला थानों के थाना प्रबन्धकों, वूमेन सेल इंचार्ज व वूमेन हेल्प डेस्क की मीटिंग लेकर महिला विरुद्ध अपराधों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करके महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश व दिशा- निर्देश दिए। उनका कहना हैं कि मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला व बच्चों की सुरक्षा गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता है इसलिए महिला व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके समाधान व निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबित परिवादों/मुकदमों में तत्परता से कार्रवाई करें और उनका निपटारा करना सुनिश्चित करें। उनका कहना हैं कि मीटिंग में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए निर्देश/आदेश दिए कि स्कूल/कॉलेज/कंपनी/फैक्ट्री में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके अधिक से अधिक महिलाओं/लड़कियों को महिला/बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनसे बचाव व रोकथाम के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें, जिससे वो जागरूक हो और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को डायल 112 ऐप के बारे जागरूक करने तथा डायल 112 ऐप का प्रयोग करने के प्रति प्रोत्साहित भी करना सुनिश्चित करें। पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं/लड़कियों के साथ बदसलूकी/छेड़छाड़ होने वाले स्थानों पर दुर्गा शक्ति टीम लगाने, महिलाओं/लड़कियों/बच्चों को जागरूक करने के लिए स्लाइड/पीपीटी के माध्यम से जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए मनचलों पर कार्रवाई करने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा ऑटो रिक्शा के लिए जारी किए गए यूनिक नम्बर को ऑटो रिक्शा पर लगाने तथा जिन ऑटो रिक्शा पर यूनिक नम्बर/ID नही लगाए गए है उन पर भी यूनिक ID लगवाने के आदेश दिए। इस मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू प्रभावी व विशेष कार्य करें। सभी शिकायतों/मुकदमों की जांच कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार निष्पक्षता से करें। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ करें। महिला विरुद्ध अपराधों में दर्ज हुए मुकदमों में अपने विवेक के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को काबू किया व मुकदमा को सुलझाकर सराहनीय कार्य किया, उन महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस कमिश्नर द्वारा इस मीटिंग के दौरान प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मीटिंग में दीपक गहलावत, पुलिस पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, विजेंद्र विज , पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, डॉ कविता सहायक पुलिस आयुक्त CAW ईस्ट, श्रीमती सुरेंद्र कौर, सहायक पुलिस आयुक्त CAW वेस्ट, गुरुग्राम सहित सभी महिला थाना प्रबंधक, प्रभारी महिला पुलिस चौकी सोहना व अन्य महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित रही।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

