Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कार का पीछा कर कार सवार के साथ मारपीट और लूटपाट करने के मामले में 4 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अदालत -सेक्टर -12 फरीदाबाद से लौट रहे शख्स को कार से पीछा करके रंजिशन मारपीट करने के एक मामले में सेक्टर -11 पुलिस चौकी , फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हरीश, सचिन, अंशुल व अनिकेत निवासी फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद है। मारपीट की यह घटना दिनांक 12 सितंबर -2025 की है।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-11, फरीदाबाद में प्रतीक निवासी  ज्वाला नगर, शाहदरा दिल्ली ने शिकायत दी कि वह दिनांक 12 सितम्बर को सेक्टर-12 फरीदाबाद कोर्ट से घर जा रहा था। जब वह हनुमान मंदिर ट्रैफिक थाना के सामने से गुजर रहा था तभी एक गाडी उसका पीछा करते हुए वहां आई जिसने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और उसमें से पांच लोग उतरे और उसके साथ मारपीट करने लगे और फिर उसकी सोने की चैन व नगदी लूट ली। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आरोपित हरीश, सचिन, अंशुल व अनिकेत निवासी फतेहपुर चंदिला को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  हरीश के भाई नितिन का करीब एक साल पहले प्रतीक व कमल के झगडा हुआ था। जिसकी तारीख के लिए वह 12 सितम्बर को कोर्ट में आया था जब हरीश को पता चला की  प्रतीक कोर्ट में आया तो उसने अपने दोस्तो के साथ उसकी गाड़ी का पीछा किया और उसको रुकवाकर उसके साथ मारपीट की।सभी आरोपित  को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related posts

नहीं थम रहा है नोएडा में रोडरेज का मामला, बाइक टच होने पर युवक ने उबर बाइक चालक को बुरी तरह पीटा-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शाहपुर खादर में मनोज कुमार भाटी की 74 वोटों से जीत।

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ताजमहल का दीदार करने का सफर हुआ महंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x