Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

महिला को हेरोइन तस्करी करने के जुर्म में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से 36 ग्राम हेरोइन किया बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: थाना तिगरी पुलिस ने ड्रग तस्करी करने के जुर्म में एक महिला को गिरफ्तार किया हैं, पुलिस ने पकड़ी गई महिला के पास से 36 ग्राम हेरोइन व नगद 6130 रूपए बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक  थाना तिगरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला तिगरी इलाके में नशीला पदार्थ सप्लाई देने के लिए आने वाली हैं।



इस सूचना को सही मानते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और उस टीम को उस महिला को पकड़ने के लिए भेज दिया और मुखबिर द्वारा बताई गई स्थान पर पहुंच कर टीम ने अपना जाल बिछा दिया। थोड़ी देर के बाद वह महिला जैसी ही वहां पर पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उस महिला के कब्जे से 36 ग्राम हेरोइन और नगद 6130 रूपए बरामद की हैं। पुलिस की माने तो आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  

Related posts

हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये का इनामी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अदालत ने आज तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, सिचाई विभाग को रिश्वत मामले में सुनाई 5 साल की सजा।

Ajit Sinha

युवा उड़ान योजना – शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिसशिप के तहत 1 वर्ष तक 8500 देंगे- सचिन पायलट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!