Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने छात्रावास में बच्चों के साथ खाना खा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन देश भर में मनाया गया, इस अवसर पर हरियाणा के फरीदाबाद में उद्योग मंत्री  विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग अंदाज़ मे मनाया. गोयल ने तिकोना पार्क एनआईटी के नज़दीक स्थित सरकारी छात्रावास में बच्चों के साथ खाना बना-खा कर व बच्चों को गिफ्ट दे कर प्रधानमंत्री  का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले  गोयल बच्चों के बीच पहुंचे और उनका हाल जाना, इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री  के जन्म दिन पर मोमबत्ती बुझा कर केक काटने की बजाय केक बांटने पर ज़ोर दिया.

गोयल ने कहा कि हम बसुधैव कुटुम्बकम के मानने वाले हैं…हमारे यहां किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय दीप प्रज्वलित करने का रिवाज है इस लिए यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बच्चों के साथ केक बांट कर जन्मदिन को मना रहे हैं। बच्चे अपने बीच प्रदेश के मंत्री और गणमान्य लोगों को पा कर फूले नहीं समाए। केक खाने के बाद गोयल शहर के प्रतिष्ठित लोगों को लेकर बच्चों के साथ खाना खाने बैठे, इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को पानी के दुरुपयोग को रोकने और स्वच्छ पानी को बचाने की नसीहत दी।



इस कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश वासियों को पानी बचाने का संदेश दिया और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जल संरक्षण की शपथ ली, गोयल ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि हर दिन पानी का उपयोग सामान्य से कम करूंगा और लोगों से भी अपील करता हूं कि आप भी जल संरक्षण में सहयोग करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम स्वच्छ जल का उन्हें तोहफा दे सकें।

Related posts

निर्माणाधीन कंपनी का काम रुकवा कर मंथली मांगने व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिसिया सिस्टम फ़ैल, एक -एक दुकान में दो -दो बार होती हैं चोरी ढाई लाख नगद व लाखों की मोबाइल चोरी, देखिए – सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जवाहर कालोनी स्थित वी.एम सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!