Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है, जो बिहार से अवैध हथियार की सप्लाई करने नोएडा आए थे। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, 32 बोर के जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है।पुलिस की गिरफ्त में खड़े कमलजीत वर्मा और जसवंत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं और शातिर किस्म अपराधी हैं, जो बिहार से सस्ते दाम पर हथियार और कारतूस खरीद कर एनसीआर उसके आसपास जिलों उंचे दामों पर बेचते है।

नोएडा ज़ोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से एसटीएफ को यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध अधिकारों की तस्करी कर रहे हैं, इस पर एसटीएफ में 39 पुलिस के साथ मिलकर लोकल इंटेलिजेंस का जाल बिछाया और जब सूचना मिली कि दो लोग हथियारों की सप्लाई करने के लिए नोएडा आने वाले हैं पुलिस ने सूचना के आधार पर राजकीय डिग्री कॉलेज के गेट के सामने बने शौचालय के पास से कमलजीत और जसवंत को गिरफ्तार कर लिया।एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों से की गई गहन पूछताछ करने पर दोनों बताया कि हम दोनों बिहार के मुंगेर जिला से कम दामों में अवैध पिस्तौल खरीद कर लाते हैं और एनसीआर उसके आसपास जिलों में 50 हजार से 70 हज़ार में बेच कर मोटा मुनाफा कमाते है. पुलिस अब इसके पुराने इतिहास को खंगालने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इससे पहले इस में कहां कहां और कितने तमंचे सप्लाई किए हैं।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एसडीओ संदीप को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

मंजीत पहलवान के हत्यारों से पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद, देखें वीडियो ।

Ajit Sinha

एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाला अंतरराजीय गैंग का पर्दाफाश,7 ठग गिरफ्तार,4 लाख की नगदी एटीएम 107 कार्ड बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x