
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एफएसओ , फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज मंगलवार को बल्लभगढ़ के 2 अलग -अलग दुकानों पर छापेमारी कार्रवाई की , छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को लगभग 800 किलोग्राम कुट्टू के आटे मिले, इनमें से एक किराने के दुकान से 500 और दूसरे किराने के दुकान से लगभग 300 किलोग्राम कुट्टू के आटे मिले, जिसमें से एफएसओ की टीम ने नमूने लिए , और लिए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की बिक्री में साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम द्वारा एसएसओ, फरीदाबाद इंद्रपाल के साथ संयुक्त रूप से तिगांव रोड, बल्लभगढ़ स्थित बजरंग मसाले के नाम से दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लगभग 500 किलोग्राम कुट्टू का आटा रखा हुआ पाया गया। मौके पर दुकान मालिक की हाजिरी में कुट्टू के आटे का एक खाद्य नमूना लिया गया, जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा मेन मार्केट,बल्लभगढ़, घंटाघर चौक के पास स्थित पूर्णलाल मूलचंद जैन पंसारी नामक दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लगभग 300 किलो ग्राम कुट्टू का आटा रखा हुआ पाया गया। दुकान मालिक की हाजिरी में कुट्टू के आटे का एक खाद्य नमूना लिया गया, जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। दोनों स्थानों से लिए गए खाद्य नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम/नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

