Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यूनानी इलाज के नाम पर पांच लाख की ठगी करने वाले दो फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा -2 पुलिस ने सेक्टर और सोसाइटी में जाकर फर्जी डॉक्टर बनकर यूनानी पद्धति से इलाज करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह तांबे और पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने लोगों को लूट लेता था। पुलिस ने इनके पास से साढ़े चार लाख रुपये और दवाइयों की शीशी, मेडिकल उपकरण व लोगों से ठगी किए हुए पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में बैठे मोहम्मद चांद व आरिश दोनों शातिर किस्म के ठग है. जिन्होंने बीते 21 अक्तूबर को रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की पत्नी से उनके घुटने के दर्द को यूनानी इलाज से ठीक करने के नाम पर पाँच लाख की ठगी को अंजाम दिया था। वही बीते 25 सितम्बर को पीड़ित के घर में घुसकर ताँबे व पीतल के वर्तन साफ करने के नाम पर पीड़ित की पत्नी से उनके सोने के आभूषण ठग कर फरार हो गए थे जिंसकी शिकायत दोनों पीड़ितों द्वारा थाना बीटा -2 में कराई गई थी। ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे मे बताया कि इन दोनों ठगों ने बीते 21 अक्तूबर को रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की पत्नी से उनके घुटने के दर्द का इलाज पद्धति से इलाज करने के नाम पर पाँच लाख की ठगी को अंजाम दिया था। वही बीते 25 सितम्बर को शिवम सिंह के घर में घुसकर ताँबे व पीतल के वर्तन साफ करने के नाम पर पीड़ित की पत्नी से उनके सोने के आभूषण ठग कर फरार हो गए थे जिंसकी शिकायत दोनों पीड़ितों द्वारा थाना बीटा -2 में कराई गई थी। थाना बीटा-2 पुलिस जाँच के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दोनों अभियुक्तों को थाना बीटा -2 क्षेत्र के पी -3 गोलचक्कर से दो ठगों को गिरफ्तार किया हैं, और इनकी निशानदेही पर साढ़े चार लाख रुपये नगद,दवाइयों की शीशी,मेडिकल उपकरण व लोगों से ठगी किए हुए पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं। दो ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

शादी नहीं होने से परेशान शख्स ने तांत्रिक के कहने होली पर बच्ची के बलि के लिए किया अपहरण, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुए एनकाउंटर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, तीसरे को पुलिस ने धर दबोचा, लूट के 9 मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha

पलवल: अपराध शाखा की टीम और 10 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर के साथ हुई मुठभेड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x