Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में नेताओं का भाषण शुरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: विपक्ष के नेताओं का आज रविवार को मिंटो रोड , नई दिल्ली से लेकर रामलीला मैदान तक मार्च शुरू की गई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए जो आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में देख सकते है। इस दौरान राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता गण गाड़ियों में बैठे हुए नजर आए। देशभर से लाखों की संख्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित महारैली में शामिल होने पहुंचे। अब धीरे -धीरे नेता गण रामलीला मैदान में पहुंचने लगे है। खबर के अनुसार रामलीला मैदान में लोगों की काफी भीड़ है , मार्च में शामिल लाखों लोग सड़कों पर नजर आ रहे है। रामलीला मैदान में सोनिया गांधी ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, नोरा बोहरा , एम्. ए. बेबी महासचिव, सीपीएम सहित इंडिया गठबंधन के लगभग नेतागण मंच पर दिखाई दे रहे है , और भाषण बाजी शुरू हो चुकी है। ये महारैली चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,और एसआईआर को खत्म करने सहित 3 मांगों को लेकर की गई है।   

Related posts

राहुल गांधी बोले:-डॉ. अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी अभियान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x