Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खाने के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों ने एक शख्स की चाकू से गोद कर हत्या कर दी, अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस टू स्थित नया गांव में खाने के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद रेहड़ी लगाने वाले लड़के  ने अपने साथी के साथ मिलकर ग्राहक पर हमला बोल दिया और चाकू से गोद कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने दोनों आरोपितों  को अरेस्ट  कर जेल भेज दिया है। 

नोएडा के फेज-2 के एक निजी कंपनी में काम करने वाले 35 वर्षीय सुरेश कुमार रात करीब पौने दस बजे नयागांव तिराहे पर खाना खाने आया था। यहां पर उसने एक रेहड़ी पर खाना खा लिया। इसके बाद खाने का भुगतान करने को लेकर उसका रेहड़ी वाले लगाने वाले दिलीप से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।   इसी दौरान दिलीप का साथी संजीत कुमार भी आ गया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की दोनों ने सुरेश पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सुरेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने फरार दिलीप कुमार वर्मन और संजीत कुमार को एक सूचना पर नया गाँव से अरेस्ट  किया है जहाँ दोनों आरोपित  किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने आरोपितों से वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद किया है। दोनों को अरेस्ट  कर जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

लॉकडाउन के कारण बंद कंपनियों और फैक्ट्रियों के पास जब बढ़ा हुआ आया बिजली का बिल तो उनके उड़ गए होश, देखें वीडियो

Ajit Sinha

वेश्यवृति को बढ़ावा देने वाले को दो स्पा सेंटर्स में एक साथ पुलिस ने की छापेमारी -तीन पकड़े गए।

Ajit Sinha

ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के एक निदेशक को समन, एनसीबी के रडार पर 50 सेलेब्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x