Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी आधार कार्ड की मदद से सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेचने वाले दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली सैक्टर- 20 पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड की मदद से केवाईसी  कर सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेचने वाले आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से सात फर्जी आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन मोबाइल, 10 सिम कार्ड और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े आदर्श राज और शाहिद को पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में सेक्ट-र 8 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से मोबाइल, आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नाम व पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे् हैं। पुलिस ने दो आरोपितों  को सेक्टर- 8 से गिरफ्तार किया। आरोपितों  से सात फर्जी आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन मोबाइल, 10 सिम कार्ड और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों  ने बताया कि वह अपने फोटो का प्रयोग कर फर्जी नाम व पते से आधार कार्ड बनवाते थे। फिर इन्हें विशाल नाम के आरोपित  को बेच देते थे। आरोपित  विशाल फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल केवाईसी  कर सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेच देता। पुलिस ने आरोपितों  से सात फर्जी आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन मोबाइल, 10 सिम कार्ड और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

Related posts

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने घूसखोरी के मामले में एक एचसीएस अधिकारी (एसडीएम) को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंजाब:अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं, जहां पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल बाल बाल बचे -वीडियो देखें

Ajit Sinha

यूरिनरी रोग से पीड़ित कैब ड्राइवर की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर किया हंगामा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x