Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सरेआम तीन लोगों को हत्या करने की नियत से गोली मारने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुवार की देर शाम को गांव बैरहमपुर, गुरुग्राम में सरेआम तीन लोगों को हत्या करने की नियत से सरेआम गोली मारने के मामले में अपराध शाखा, सेक्टर -31 की टीम ने आज मुख्य आरोपित सहित तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। तीनों बदमाशों ने तीनों लोगों को दीवार बनाने की बात को लेकर रंजिश रखे हुए थे और इसी कड़ी में तीनों लोगों को सरेआम हत्या करने की नियत से गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से वारदात में शामिल एक कार को बरामद किया हैं। इन सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियारों को बरामद किया जाएगा। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों के नाम महेश कुमार , ऋषि व कर्मबीर निवासी गांव बेरहम पुर ,गुरुग्राम हैं। इन लोगों ने कल वीरवार की देर शाम को रवि भाटी , मोहित शुक्ला व हिमांशु मिश्रा को हत्या करने की नियत से सरेआम गोली मार दी थी। जिन्हें लहूलुहान अवस्थ में तीनों को अलग -अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस प्रकरण में थाना सेक्टर -65 में कानून के सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। और अब तीनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया गया है।   

Related posts

क्राइम ब्रांच,सेक्टर -85 ने कपडा व्यापारी के बेटे को पांच पिस्तौल व 90 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, देखिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैदियों की बस पर फायरिग करने, पुलिस कर्मी को गोली मारने वाला एक और आरोपी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, नीमका जेल का वार्डन बंद मकानों में चोरी की वारदातों को देता अंजाम,गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x