Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने बिजली बोर्ड में कार्यरत क्लर्क मनोज को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ:राज्य चौकसी ब्यूरो हरियाणा की टीम ने बिजली बोर्ड फरीदाबाद में कार्यरत क्लर्क मनोज कुमार को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद निवासी अमित कुमार ने शिकायत में कहा कि उसका 54 हजार रुपए बिजली का बिल आया हुआ था। बिजली बिल को लेकर वह क्लर्क मनोज कुमार से मिला। क्लर्क ने उसका बिल 15 हजार रुपए करने को कहा। लेकिन उसे बिजली का बिल ठीक करने की एवज में तीन हजार रुपए देने होंगे।

प्रार्थी अमित कुमार की शिकायत पर ब्यूरो ने निरीक्षक रामनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन किया और तहसीलदार बडख़ल नेहा सहारन को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद टीम ने छाया गवाह की मौजूदगी में क्लर्क को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया। राज्य चैकसी ब्यूरो थाना फरीदाबाद में दोषी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा  दर्ज कर आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

Related posts

सूरजकुंड : 33वें अन्तर्राष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में राजस्थानी कलाकारों के लोक नृत्य व मन लुभावन गीतों से मचाया धमाल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अम्बा हॉस्पिटल के समीप बिषात फल खाने से नौ बच्चे हुए गंभीर रूप से बीमार, पांच बच्चों को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में किया रैफर ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश को अदालत ने सुनाई आजीवन करावास की सजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x