Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

आईआरएस अधिकारी की बेटी की पूर्व नौकर ने की मोबाइल चार्जर के केवल से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या -पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के द्वारका के अमर कॉलोनी, कैलाश ईस्ट के एक मकान में घुसकर एक आईआरएस की 22 वर्षीय बेटी की मोबाइल फोन को चार्ज करने केवल से गला घोंटकर आज बुधवार को घर के पूर्व नौकर राहुल मीणा ने प्रातः लगभग 7 बजे सनसनीखेज हत्या कर दी, और घर से लगभग ढाई रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। वारदात मृतका बेटी के माता -पिता जीम के लिए गए हुए थे जब घर पहुंचे तो देखा की उनकी बेटी फर्श पर बेहोश पड़ी है, तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर चले गए , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में संबंधित पीएस में हत्या सहित कई धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया। और आरोपित पूर्व नौकर राहुल मीणा को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीमें लगी हुई थी। आज शाम को द्वारका के एक ओयो होटल से आरोपित पूर्व नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो अलवर , राजस्थान में 11 घंटे पूर्व में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। लगता है आरोपित राहुल राणा आदतन अपराधी है। पुलिस की माने तो एक साल पूर्व में आईआरएस अधिकारी ने अपने मिलने वाले किसी के माध्यम से अपने घर में नौकर रखा था जिसका नाम राहुल मीणा था। वह ऑनलाइन गेम खेला करता था, और इसके लिए काफी लोगों से पैसा कर्ज लिया हुआ था जिसे देता नहीं था, से परेशान होकर घर वालों ने उसे लगभग ढेड़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे अमर कॉलोनी, कैलाश ईस्ट  में आया , लगभग 6 बजकर 39 मिनट उनके घर में प्रवेश किया। उस दौरान 22 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, बेटी के माता-पिता जीम के लिए गए हुए थे। नौकर ने उसके साथ रेप की कोशिश की, विरोध करने पर  मोबाइल फोन के चार्जर के केवल से गला घोंटकर उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी। और घर से लगभग ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया। अब आरोपित राहुल मीणा को द्वारका के एक ओयो होटल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।  आगे पूछताछ की जा रही  है।  

Related posts

अंतरराज्यीय – ईरानी – गिरोह’ का भंडाफोड़: सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वैलर्स से 300 ग्राम सोना लेकर हुए थे रफूचक्कर, 5 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

दिल्ली के सरिता विहार थाना पुलिस ने भांग से भरे एक कंटेनर सहित दो लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x