Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने आज वर्कशॉप में अवैध हथियार निर्माण करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शनिवार 8 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर- 56 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से  सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ कॉलोनी इंडस्ट्रीज एरिया गाजीपुर नियर केला गोदाम फरीदाबाद की एक वर्कशॉप में अवैध हथियार निर्माण किया जा रहा हैं। अपराध शाखा सेक्टर- 56 इंचार्ज नरेश ने अपनी टीम के साथ सूचना के अनुसार मौके पर रेड की। जहां पर वर्कशॉप के अन्दर दो व्यक्ति को अवैध हथियार के निर्माण करते हुए काबू किया, पूछताछ पर एक ने अपना नाम अनुज कुमार (24) निवासी  गांव इमादपुर केसर जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल संजय कालोनी, फरीदाबाद व दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ (33) निवासी  गांव सुजावलपुर, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश हाल संजय कॉलोनी  फरीदाबाद बताया, यह व्यक्ति उस समय हथियार बनाने का सामान देने में सहायता कर रहा था। जिस पर आरोपितों  के खिलाफ थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने मौके से देसी पिस्तौल-4, देसी पिस्टल-3, पिस्टल स्लाईड तैयार-14, पिस्टल स्लाइड अधूरी-13, स्लाईड पिस्टल मैटेरियल -12, ग्रिप पिस्टल मैटेरियल -11,तैयार सुधा ग्रिप पिस्टल—2, कटर ब्लेड -3,बैरल सैम्पल -1,बीट -20, ग्राइंडर मशीन-1, कटर मशीन -1, वेल्डिंग मशीन -1, लोहा रेवती-3, लोहा चाबी -6, लोहा प्लस-1, खराद मशीन -2, ड्रिल मशीन -1 बरामद किए।आरोपित अनुज ने पूछताछ में बताया  कि वह खराद की मशीन पर काम करता था, वर्कशॉप संचालक शशि निवासी  मुंगेर ,बिहार ने उसको इस वर्कशॉप पर काम करने के लिए कहा, वह पिछले 1 महीने से इस वर्कशॉप में काम कर रहा था, इस वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जाते थे, वह एक पीस बनाने के ₹2000 देता था।आरोपित सौरभ ने बताया कि वह वर्कशॉप संचालक शशि को पिछले 10-12 साल से जानता है, पिछले एक माह से शशि की इस वर्कशॉप में काम कर रहा था तथा ₹2000 प्रत्येक पीस के लेता था। दोनों आरोपितों  को मामले में अधिक जानकारी व वर्कशॉप संचालक की गिरफ्तारी के लिए 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों  की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी बने हरियाणा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्रिकेटर ऋषभ पंत की जीवन बचाने वाले चालक और परिचालक को किया जाएगा सम्मानित : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस पहुंची नवजात बच्चा चोरी करने वाली महिला के पास -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x