Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद के राजीव कालोनी में बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है लोग : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनावों को समीप आते देख भाजपाई अब फिर से जनता को लोक लुभावने सपने दिखाने लगे है। उन्होंने कहा कि पांच सालों तक भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था देने वाली भाजपा सरकार में आज हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी। श्री गौड़ आज ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ओल्ड फरीदाबाद की राजीव कालोनी में लोगों की समस्याएं सुने रहे थे।

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से वेदप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, गुडडी, राजबाला, नरेंद्र भारद्वाज, माया, सरोज, रजनी, शीला, बुद्धाराम,रंजीत सिंह, बुद्धा प्रधान, आलिया भट्ट,हर्ष वत्स, नरेंद्र करहाना,सहित सैकड़ों कालोनीवासी मौजूद रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में ही अंतर है, चुनावों के दौरान विकास के बड़े-बड़े दावे करनी वाली भाजपा सरकार में लोग आज बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है।



उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का यह शहर फरीदाबाद मात्र 30 मिनट की बारिश में पानी से लबालब हो जाता है और लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है क्या यही है भाजपा का विकास है। उन्होंने कहा कि कालोनियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है और न तो जिला प्रशासन और न ही भाजपा नेता लोगों की सुध ले रहे है। गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी के हकों की आवाज उठाई है और आगे भी पार्टी लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपाई के जुमलों ना आए और विकास को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस को समर्थन देकर मजबूत करें।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक प्लाट में बने पानी से भरे एक टैंक में 10 फुट लंबा जहरीला सांप, एक बार डस लें तो मौत निश्चित।

Ajit Sinha

विपुल गोयल दादा लख्मी फिल्म का एक शो 22 नवम्बर को एल्डिको मॉल में निशुल्क अपने क्षेत्र के लोगों को दिखाएंगे।

Ajit Sinha

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी डंडे, आप देख सकते हैं इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!