Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने 15 दिन पहले बनाई सड़क तोडऩे को बताया साजिश, सीएम से की जांच की मांग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के बाजार की सड़कों को बार बार तोडऩे को साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

श्री सिंगला ने कहा कि रक्षा बंधन पर बनी सड़क रविवार को अचानक तोड़ दी गई । इससे पहले यह सड़क छह महीने से टूटी पड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस सड़क को बार बार तोड़कर किसी के साथ दुश्मनी निकाली जा रही है अथवा किसी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारण कोई हो लेकिन ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदारों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। यहां महीनों से सड़कें टूटी होने से बाजार का कामकाज ठप हो चुका है। दुकानदार पूरा दिन दुकानों में धूल ही साफ करते रहते हैं। अनेक दुकानदारों के घरों में फांके तक की नौबत आ गई है।



कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि 15 दिन में ऐसी क्या बात आ गई कि सीमेंटेड सड़क को तोड़कर डाल दिया गया। इसमें कोई न कोई राजनीति जरूर है। उन्होंने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद बाजार के साथ निरंतर दुश्मनी निकाली जा रही है क्योंकि यह लोग परंपरागत तौर पर कांग्रेस के साथ रहते हैं। लेकिन राजनीति में किसी को इतना नहीं गिरना चाहिए कि किसी की रोजी रोटी पर संकट आ जाए। दूसरी बात, बार बार सड़क बनाने और तोडऩे से जनता का पैसा ही बर्बाद हो रहा है। ऐसे में न खाऊंगा न खाने दूंगा का ऐलान तो झूठा साबित हो रहा है। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि टूटी सड़क के कारण स्कूल वैन आने जाने में दिक्कत आ रही है,जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों को संकटों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बाजार से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जांच करवाने की मांग की है।

Related posts

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं चुनाव के मद्देनजर जिला में धारा-144 लागू: जिलाधीश विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सावित्री पॉलीटेकनिक में आज एयर ब्रश मेकउप कोर्स का किया शुभांरभ

Ajit Sinha

कोविड-19 के स्थायी उपचार की दिशा में पंडित भगवत दयाल शर्मा चिकित्सा विश्व विद्यालय, रोहतक में वैक्सीन का परीक्षण जारी है-सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!