Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

विपुल गोयल दादा लख्मी फिल्म का एक शो 22 नवम्बर को एल्डिको मॉल में निशुल्क अपने क्षेत्र के लोगों को दिखाएंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणवी लोक गायक दादा लखमी के जीवन पर बनी दादा लख्मी फिल्म के हीरो हितेश शर्मा ने कल पूर्व मंत्री विपुल गोयल से उनके निवास स्थान पर फिल्म के प्रमोशन के लिए भेंट कर आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री विपुल गोयल दादा लख्मी फिल्म का एक शो इसी मंगलवार आगामी 22 नवम्बर -2022 को सेक्टर- 12 के एल्डिको मॉल में निशुल्क अपने क्षेत्र के लोगों को दिखाएंगे ताकि दादा लखमी के जीवन से अच्छे विचारों को समाज के लोग अपना सके।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि दादा लख्मी की यह फिल्म लोक कला व हरियाणा की संस्कृति को समेटे हुए है । पूर्व मंत्री ने फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि  सभी ने मिलकर बहुत मेहनत की है और दादा लखमी के जीवन को फिल्म के माध्यम से बताने का प्रयास किया है जो कि सराहनीय है। पूर्व मंत्री ने कहा कि  हम सभी को दादा लख्मी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और  दादा लख़्मी फिल्म के सभी कलाकारों ने उनके विचारों को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया है इससे फिल्म आने वाली युवा पीढ़ी को भी संदेश देगी।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणवी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी बनाई है। जिसके अंतर्गत आर्थिक सहायता व अन्य मदद दी जा रही हैं। हरियाणा के कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, जो फिल्मकारों के लिए मदद गार साबित होगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित लखमी चंद हरियाणवी भाषा के एक प्रसिद्ध कवि व लोक कलाकार थे। हरियाणवी रागनी व सांग में उनके अद्भुत योगदान के कारण उन्हें “सूर्य-कवि” भी कहा जाता है और  यही कारण है की आज समाज में घटित होने वाली बातों को दादा लख़्मी ने कई वर्षो पहले ही अपनी कविताओं के माध्यम से कह दिया था। 

Related posts

फ़रीदाबाद :मित्र मंडल सैक्टर -3 के राजस्थानी परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास से आज गणगौर उत्सव मनाया, भगवान शिव – पार्वती की पूजा की जाती हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस ने हम तीनों को बचाई नहीं होती तो वह लोग हम तीनों को तेजाब से जिंदा जला दिया होता, सम्मानित होंगें, सीपी हनीफ कुरैशी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने 2 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x