Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

भगौड़ों पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा, इस साल के पहले पांच महीनों में 119 उद्घोषित अपराधी दबोचे: डीसीपी क्राइम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में और डीसीपी क्राइम अमित दहिया की सख्त निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने अपराध के खिलाफ मुहिम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया क उद्घोषित अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले पांच महीनों में 119 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, यानी औसतन हर महीने 24 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के कटघरे में लाया गया है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य न्याय प्रणाली को सक्रिय बनाए रखते हुए अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर उन्हें सजा दिलवाना और अपराध पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसना है।


ये सभी आरोपी ऐसे थे जो बार-बार कोर्ट और पुलिस की नोटिस के बावजूद न्यायालय में कार्रवाई में शामिल नहीं हुए और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिए गए थे। इन पर चेक बाउंस, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज थीं। इनमें से कई अपराधियों पर एक से अधिक केस दर्ज थे और कुछ जमानत पर रिहा होकर फरार हो चुके थे।डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि यह अभियान पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति, तेज कार्रवाई और प्रतिबद्धता का परिणाम है। ऐसे अपराधी जो कानून से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहते हैं लेकिन पी.ओ स्टाफ ने न सिर्फ उनकी पहचान की, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार भी किया।  पी.ओ. स्टाफ की टीम ने इंस्पेक्टर इंचार्ज पी.ओं स्टाफ मनीष कुमार के नेतृत्व में दो दिन के भीतर 5 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि अक्सर अपराधी अदालत से जमानत पर छूटने के बाद बार-बार कोर्ट द्वारा समन भेजे जाने के बावजूद हाजिर नहीं होते, और ऐसे में अदालत उन्हें उद्घोषित अपराधी करार कर देती है।  पी.ओ. स्टाफ की टीम ने लगातार दबिशें देकर इन फरार अपराधियों को काबू किया है, जो पुलिस की सतर्कता और दृढ़ता का परिणाम है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी को किसी उद्घोषित या फरार अपराधी की जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। डीसीपी क्राइम ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध के विरुद्ध यह मुहिम केवल शुरुआत है — पंचकूला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सशक्त और सुरक्षित बन सके।

Related posts

फ्लैट में सुपरवाइजर के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, अवैध संबंधों के कारण की गई थी,महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएचओ खेड़ी पुल इंस्पेक्टर सुभाष नहीं रहे, फरीदाबाद पुलिस ने खोया एक बेहतरीन अफसर: पुलिस प्रवक्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x