Athrav – Online News Portal
पंचकूला

पंचकूला नगर निगम ने बागवानी कचरा उठाने के लिए खरीदी 15 ट्रैक्टर- ट्राली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: बागवानी वेस्ट के उठान को लेकर नगर निगम पंचकूला को नई ट्रैक्टर-ट्राली मिल गई है। महापौर कुलभूषण गोयल ने इन ट्रैक्टर ट्राली का निरीक्षण किया। नगर निगम की बैठक में ट्रैक्टर ट्राली खरीदने का मुद्दा पास किया गया था। महापौर ने बताया कि शहर में पड़े हुए बागवानी वेस्ट के उठान करने को लेकर नगर निगम ने 15 ट्रैक्टर ट्राली खरीदने के लिए बैठक में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई थी। महापौर ने कहा कि जल्द ही लोगों को बागवानी वेस्ट से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब नई ट्रैक्टर ट्राली से बागवानी कचरा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों पत्ते झड़ने के कारण काफी बागवानी कचरा निकल रहा है। इसे रोजाना उठवाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, सुनीत सिंगला, सुरेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

Related posts

टेप से नंबर प्लेट छुपाई, पुलिस के रोकने पर भी नही रुका, पीछा कर रोका, बाइक इंपाउंड की, 39 हजार का चालान भी काटा

Ajit Sinha

160 करोड़ के गबन मामले में नया मोड़ : सन्नी गर्ग ने ACB को ईमेल से भेजा बयान, जान से मारने की धमकी का आरोप।

Ajit Sinha

संगठन और सरकार के समन्वय से जनता के कार्यों का प्राथमिकता से हो निपटान – दीपक शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x