Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

पंचकूला ब्रेकिंग: नायब सरकार ने दिया नायाब तोहफा-ज्ञानचंद गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि नायब सिंह सैनी सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है और इस पर विशेष ध्यान देने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कैबिनेट की पहली बैठक में ही नायब सैनी सरकार द्वारा नायाब तोहफा लोगों को दिया गया है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बहुत से लोग आर्थिक तंगी के कारण डायलिसिस नहीं करवा पाए थे, उन्हें विभिन्न परेशानियों से गुजरना पड़ता था, लेकिन नायब सिंह सैनी सरकार ने निशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू करके लोगों को बहुत बड़ी सौगात दी है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भर में सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होने से आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह एक बहुत सराहनीय फैसला है। निशुल्क डायलिसिस से लोगों के लाखों रुपये बचेंगे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेल दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों को भी इस्तेमाल। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

Related posts

फरीदाबाद: कोराना सक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य सभी 49 सरकारी अस्पतालों में निरन्तर चल रहा है-यशपाल

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद में अद्वितीय फ़्री वैक्सिनेशन कैम्प, फ़्री तुलसी वितरण,फ़्री आक्सी मीटर, फ़्री थर्मामीटर व फ़्री मास्क का वितरण

Ajit Sinha

थाना साइबर क्राइम, पंचकूला में तैनात एएसआई जसबीर सिंह 1,15,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x