Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नियुक्ति पत्र देने के एवज में 35000 रुपए रिश्वत मांग रहा था, 20000 रिश्वत लेते धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार की टीम ने आज सोमवार को हरियाणा राज्य परिवहन, जिला फतेहाबाद के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत हेड क्लर्क को 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सुनील कुमार है। नियुक्ति पत्र देने के एवज में 35000 रुपए बतौर रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत के 20000 रूपए की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया है। पीएस एसीबी, हिसार में आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी राजीव कालोनी, जिला फतेहाबाद द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2018 में हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल के दौरान कुल 7 उम्मीदवारों द्वारा अलग-2 पदों पर परिवहन विभाग में अस्थायी रूप से कार्य किया था। उसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा अन्य 6 उम्मीदवारों को एचकेआरएन के तहत नियुक्तियां दी जा चुकी है। अब केवल उसकी ही नियुक्ति लंबित थी, जिसके लिए आरोपित सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा उसको परिचालक के पद पर नियुक्ति करवाने की एवज में कुल 35,000/-रूपए (पैतीस हजार रूपये) जिसमें 20,000/-रूपये (बीस हजार रूपये) नियुक्ति से पहले व 15,000/-रूपए. नियुक्ति के बाद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता विनोद कुमार उपरोक्त की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो,  हिसार की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित  सुनील कुमार, हैड क्लर्क, कार्यालय महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद को शिकायतकर्ता विनोद कुमार से रिश्वत राशि 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) नकद लेते हुए  रंगे हाथो बस अड्डा, फतेहाबाद से गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई  में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: चटाई व चादर नहीं देने से नाराज दोस्त ने अपने ही दोस्त की ब्लेड से गला काट कर की हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

मेंटल हैरेसमेंट के कारण शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड वर्ष की छात्रा लगाई फांसी, दो आरोपित  गिरफ्तार -वीडियो देखें  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की  नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: होडल पुलिस ने  493 किलो 850 ग्राम गांजा किया बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x