Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम , 2012″ में संशोधन करने के लिए नियम बनाए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम , 2012″ में संशोधन करने के लिए नियम बनाए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये नियम ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन (संशोधन)नियम ,2024 ” कहे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि “हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम 2012  में नियम 8 में उपनियम (1) के स्थान पर अग्रलिखित उपनियम प्रतिस्थापित किया जाएगा : – इनमें ” (1) प्रत्येक विद्यमान सोसायटी , परिशिष्ट – 1 में अंतर्विष्ट फीस की अनुसूची में दी हुई फीस के भुगतान पर प्रारूप -VI में नई रजिस्ट्रीकरण संख्या के आबंटन के लिए जिला रजिस्ट्रार को आवेदन करेगी तथा जिला रजिस्ट्रार के सम्मुख प्रस्तुत किए जाने वाले अपेक्षित दस्तावेजों के साथ -साथ शासकीय निकाय द्वारा विधिवत प्राधिकृत पदाधिकारी से इस आशय का प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करेगी कि सोसायटी का ज्ञापन तथा उपविधियां अधिनियम तथा आदर्श उपविधियों के उपबंधों के अनुरूप है। “

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के गेट नंबर-10 से लेकर डिस्पेंसरी तक क्यों नहीं बनाई गई सड़क, संबंधित अधिकारी और ठेकेदार की मनसा पर सवाल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद डीसी यशपाल यादव ने आज कुल 32 कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं, जिनमें 6 नए कंटेनमेंट जोन शामिल हैं, जानिए

Ajit Sinha

2024 में आप की सरकार होने पर, चंडीगढ और एसवाइएल का विवाद समाप्त होंगे;-डा सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x