Athrav – Online News Portal
पंचकूला

जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश को देखते हुए 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान में अवकाश घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला जिले में भारी वर्षा के चलते सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान, खेल स्टेडियम व आंगनवाड़ी केंद्रो में 5 सिंतबर 2025 (शुक्रवार ) को अवकाश रहेगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की जाती है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। 

उपायुक्त ने बताया कि इस आदेश की अवेहलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इस आदेश की अनुपालना तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

व्हाट्सएप पर ग्रुप इनवाइट लिंक भेज 2.28 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

सिपाही अवतार सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: पुलिस बल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

12 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x