Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल 27 मार्च को आएंगें तिगांव के अनाजमंडी में, करेंगें बड़ी घोषणाएं, तैयारी में जुटे विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 27 मार्च को तिगांव अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत में तिगांव विधानसभा क्षेत्र का बच्चा- बच्चा पहुंचने के लिए तैयार है। यह कहना है क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने का । वह आज अपने भतौला सेक्टर- 82 स्थित निवास पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए सदस्यों से कहा कि वह अपनी- अपनी मांगें उन्हें देकर जाएं और सीएम मनोहर लाल के स्वागत में आगामी  27 मार्च शाम 4 बजे तिगांव अनाज मंडी जरूर पहुंचें। जहां सीएम मनोहर लाल तिगांव क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करके जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए कमेटी के सदस्यों ने विधायक को आश्वस्त किया कि वह सीएम मनोहर लाल का जोरदार स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके बाद विधायक राजेश नागर ने पड़ाव मंदिर तिगांव में मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को सीएम मनोहर लाल के सम्मान समारोह में आने के लिए न्योता दिया। विधायक ने कहा कि आप लोग अपने घर आ रहे सीएम मनोहर को तिगांव में हो रहे विकास कार्यों का धन्यवाद करने के लिए अवश्य  पधारें। उन्होंने कहा कि जैसे आप लोगों ने मुझे सबसे ज्यादा मतों से जिताकर विधानसभा पहुंचाया है, वैसे ही इस कार्यक्रम में भी सबसे ज्यादा संख्या में पहुंचकर सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद करें। यहां सभी ने दल बल के साथ कार्यक्रम में आने की बात कही और विधायक राजेश नागर को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि पहले के समय में मुख्यमंत्री अपने अपने  क्षेत्र में ही काम करवाते थे लेकिन हमारे सीएम मनोहर लाल विपक्षी विधायकों के क्षेत्र में भी समान विकास करवा रहे हैं। जिससे आज विपक्ष भी उनके खिलाफ नहीं बोलता है। आज हरियाणा के बच्चों की योग्यता के आधार पर नौकरी लग रही हैं। आज गरीब का बच्चा भी इंस्पेक्टर और एचसीएस अधिकारी लग रहा है तो इसके पीछे भाजपा की सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की नीति है। इसके बाद विधायक राजेश नागर ने 84 पाल के गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भुआपुर, ढह कोला, शाहाबाद और जसाना में ग्रामीणों से बात की। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री यहां बड़ी घोषणाएं करने के लिए आ रहे हैं। इस अवसर पर आप भी जरूर पहुंचे और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज,पंच – सरपंच भी होंगें जिम्मेदार : उपायुक्त अतुल कुमार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रोहतक से भाजपा ने किया संकल्प पत्र जारी, 21 बिंदुओं से खींचा प्रदेश के विकास का खाका

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार को चूना लगाने वाले बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर के प्रमुख सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x