Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल: होली के दिन दो अलग -अलग स्थानों पर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या कर दी , केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: होली के दिन पलवल के दो अलग -अलग हिस्सों में दो अलग -अलग लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में मरने वाले शख्स के नाम महेश ,उम्र 26 वर्ष निवासी गांव गहलब व विक्की ,उम्र 22 साल , निवासी राजपूत मोहल्ला, पलवल हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। दोनों ही मामले में अलग -अलग थानों में हत्या का मुकदमा दर्ज कर , पुलिस आरोपितों की तलाश शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन डी का पर्व पलवल वासियों के लिए भारी रहा। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलवल के जवाहर नगर के निकट राजपूत मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार की  दोपहर लगभग 3 बजे की है। पीड़ित मृतक विक्की के घर उसकी मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। महिलाएं विलाप करती नजर आई। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि विक्की का विवाह 2 वर्ष पहले हुआ था और करीब 1 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। अब उसकी मौत के बाद परिवार का लालन पोषण भी एक बड़ी समस्या बन गया है। विक्की की बहन गीता ने बताया कि वह सफेदी करने का कार्य करता था। मृतक विक्की की बहन की माने तो कल दोपहर के लगभग 3 बजे घर के निकट हो रहे एक झगड़े में विक्की को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

हमले में लगी गंभीर चोटों से घायल विक्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां विक्की की मौत हो गई। वही विक्की की नानी श्यामा ने भी बताया कि 22 वर्षीय विक्की शांत स्वभाव का युवक था। बुधवार की दोपहर हुए झगड़े में उसकी हत्या कर दी गई। वही इस मामले को लेकर पुलिस उप-अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राजपूत मोहल्ले में हुए दो पक्षों के झगड़े में विक्की घायल हुआ था। विक्की के पिता शंकर की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। झगड़े में घायल विक्की की गंभीर चोटों के लगने से मौत हो गई है। अब पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

चकबंदी के लिए गांव-गांव जाएंगे नायब तहसीलदार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 57 नायब तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना ने अंतर्राष्ट्रीय जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने तो बेरोजगार तो दिया, अब तो इक्छामृत्यु दे दो, जिन्दा रखना है तो बिजली के कनेक्शन दे दो, विपिन भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//lemsoodol.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x