Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल: आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आज फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर चुनाव जीते एक और पार्षद जगराम को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला पुलिस प्रशासन की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आज फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर नगर परिषद-2022 का चुनाव लड़ने के बाद जीत हासिल कर पार्षद बने एक शख्स को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए पार्षद का नाम जगराम सिंह हैं , और इसने वार्ड नंबर -5 का पार्षद बना हैं, इसने मामला उजागर होने के बाद अपने फर्जी डिग्री को जला कर नष्ट कर दिया। इस कारण से भारतीय दंड संहिता की धारा 201 को जोड़ी गई हैं। एक अन्य फर्जी डिग्री मामले में कल भी एक पार्षद को अरेस्ट किया गया था।

प्रभारी उपनिरीक्षक जवाहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव नगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि नगर परिषद चुनाव-2022 में वह पार्षद पद का उम्मीदवार था। वार्ड से जगराम सिंह ने चुनाव जीता। आरटीआई से ली जानकारी में पता चला कि जगराम ने शपथ पत्र के साथ आठवीं कक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किया। स्कूल में शिकायतकर्ता द्वारा जाकर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि स्कूल द्वारा जगराम को कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। ना ही जगराम पुत्र शेर सिंह नाम का कोई विद्यार्थी स्कूल में पढ़ा है। शिकायत के आधार पर पार्षद जगराम के खिलाफ आईपीसी के संबंधित धारा धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।
उनका कहना हैं कि जांच अधिकारी उप-निरीक्षक, मनोज कुमार द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए तथा विवेचना के दौरान *आरोपी पार्षद जग राम पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर- 5 राजीव नगर, जिला पलवल* 

उपरोक्त को गत गत 18 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर एवं अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया रिमांड अवधि के दौरान आरोपी द्वारा प्रयोग में की गई फर्जी मार्कशीट खुद के द्वारा जलाकर नष्ट करने पर मुकदमा  में आईपीसी की धारा 201 जोड़ी गई। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर आज आरोपी को  अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

फरीदाबाद: बहन से गलत कमेंट करने पर नाबालिग भाई ने अपने साथी के संग मिलकर शख्स की हत्या कर फेंका- अरेस्ट

Ajit Sinha

सीपी विकास ने महिला पुलिसकर्मी किरण को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र तथा 5000 का दिया नगद इनाम

Ajit Sinha

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x