Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दो टोल कर्मियों को टोल प्लाजा पर गाड़ी से कुचल कर हत्या करने के दो आरोपितों को पलवल अपराध शाखा ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने आज केएमपी टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों की गाडी से कुचल कर हत्या करने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों के नाम अंजुम व रुकमुद्दीन , निवासी गांव हुसैनपुर, थाना नूंह ,जिला नूंह हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड लिया हैं। 

ये लोग गोकशी से जुड़े लोग हैं। दोनों आरोपितों ने गत 10 अप्रैल 2022 को अपनी गाडी से केएमपी टोल प्लाजा पर कार्यरत राधे श्याम व अमन कुमार को टक्कर मार कर हत्या कर दी थी। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को बरामद किया जाएगा।    

Related posts

हरियाणा: सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 20 अप्रैल से आरंभ होंगी। 

Ajit Sinha

रंगदारी, मारपीट, अपहरण के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

पंजाबी समाज से धनेश अदलखा को हरियाणा सरकार में चेयरमैन तथा सुमन बाला को फरीदाबाद नगर निगम की महापौर बनाने पर स्वागत समारोह आयोजित की गईं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x