Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 20 अप्रैल से आरंभ होंगी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 20 अप्रैल से आरंभ होंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी ने सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय को एक प्रस्ताव भेजा था जिसका निदेशालय ने अनुमोदन कर दिया है।

अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से आरंभ करवा कर 31 मई 2021 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है और वार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में 50 प्रतिशत बहुविकल्पिय प्रश्न होंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं से पहले करवाई जाएंगी और प्रश्न-पत्र हल करने का समय ढ़ाई घंटे का होगा। इन परीक्षाओं के परिणाम जुलाई के प्रथम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सिर में बोत्तल मार कर एक नौजवान को मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भोजपुरी अवधी समाज ने किया छठ मेले का आयोजन अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर रहे मौजूद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने छीना गरीबों से उनका का हक : विजय प्रताप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!