अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-18 में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान भाग रहे दो बाइक सवारबदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान मेरठ निवासी सलमान के रूप में हुई है।

पुलिस की गिरफ्त मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान मेरठ के कस्बा इंचौली निवासी 34 वर्षीय सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा के रूप में हुई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर भाग रहे उसके दूसरे साथी दानिश को पुलिस टीम ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे।पुलिस ने पीछा किया तो दोनों बदमाश सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास झाड़ियों की तरफ मुड़ गए और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने खुद के बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर स्नेचर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। सलमान से 1 अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस और 12,400 नकद, दानिश से 1 छीना गया मोबाइल फोन और 2,000 नकद और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

