Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग अरेस्ट ,170 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मर्सिडीज कार बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने आज कोविड-19 के आपातस्थिति में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की काला बाजारी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार शातिर आरोपितों को अरेस्ट किया है। इस सभी आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 170 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मर्सिडीज कार बरामद किए हैं जिसकी कीमत बाजार में लगभग दो करोड़ रूपए हैं। ये छापेमारी सोशल मीडिया पर मिली एक शिकायत के आधार पर की गई हैं। 

पुलिस के मुताबिक अरेस्ट किए गए चारों आरोपितों के नाम हिमांशु खुराना निवासी विजय नगर, मंजिला आईइंड फ्लोर , दिल्ली , उम्र 26 साल, पवन मित्तल, निवासी शास्त्री नगर , दिल्ली, उम्र 26 साल, हिमांशु निवासी मॉडल टाउन -3 , दिल्ली , उम्र 34 साल व आयुष हांडा निवासी मॉडल टाउन -3, दिल्ली ,उम्र 28 साल है। पुलिस ने आरोपित आयुष हांडा से एक मर्सिडीज कार भी बरामद किया है। पुलिस की माने तो अरेस्ट किए सभी आरोपितों को सराय रोहिल्ला थाने में दर्ज मुकदमा न. 223/ 2021 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 , 269 , 188 , 120 बी व 34 आईपीसी और 3 /7 महामारी रोग अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा में अरेस्ट किया गया है। पुलिस की माने तो प्रत्येक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 95000 रूपए में बेच रहे थे। 170 ऑक्सीजन  कंसंट्रेटर को शास्त्री कालोनी , दिल्ली के निर्माणधीन ईमारत से बरामद किए गए हैं।  

Related posts

एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉटस्पॉट का लिया जायजा

Ajit Sinha

क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट,एक पुलिसकर्मी ने आरोपित को बम फेंकते हुए धर दबोचा,2 जिन्दा सुतली बम व 1 कंट्री-मेड-वैपन बरामद-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस ने 1 ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद कर 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर किए गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x