Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा की संगठनात्मक बैठक: विकसित भारत संकल्प यात्रा का तैयार किया गया रोडमैप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पंचकूला में हुई, जिसमें आगामी दिनों में प्रदेश में होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी,संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय चुनाव समिति व भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव ने बैठक में उपस्थित सांसदों, विधायकों, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी भी दी गई। यात्रा के लिए कोर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए। दूसरे सत्र की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के टिप्स भी बैठक में रखे।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पत्रकारों को बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे और इस यात्रा में मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस यात्रा को विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य मोदी-मनोहर सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों को नीचे तक पहुंचाना है। देश और प्रदेश का कोई पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे, इसके लिए लगभग 58 वैन हरियाणा के 6223 गांवों में जाएंगी।नायब सैनी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य की योजनाओं से हरेक व्यक्ति को जोड़ना है। साढ़े नौ सालों में मोदी सरकार और 9 सालों में मनोहर सरकार की जो योजनाएं बनी हैं अगर कोई व्यक्ति उनसे छूट गया है तो उन्हें योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है। मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। यह यात्रा प्रदेश में 60 दिनों तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेकों योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के सामने रखा जाएगा। एलईडी युक्त वैन में सभी योजनाओं को दिखाया जाएगा। एक दिन में दो कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जिस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं वह निदंनीय है। कांग्रेस की दुकान का सामान खत्म हो चुका है। कांग्रेस जो बोलती है वह करती नहीं है। कांग्रेस ने 55 सालों तक शासन किया, उनसे गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं। इसी का परिणाम है कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर उतरी है। हरियाणा सरकार की प्रणाली मैनेजमेंट का उदाहरण पूरे देश के सामने आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मनोहर सरकार की नीति पर मुहर लगाते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को फटकार लगाई है।कांग्रेस संगठन पर तंज कसते हुए सैनी ने कहा कि हर दल अपने-अपने तरीकों से योजना बनाते हैं। कांग्रेस का कोई संगठन ही नहीं है, केवल नाम की कांग्रेस रह गई है। कांग्रेस के नेता एक मंच पर नहीं बैठ सकते, अगर बैठते हैं तो झगड़ा होता है, इसलिए उनको अलग करने के लिए अलग टीम बनाई जाती है। जनता के सामने कांग्रेस की स्थिति खराब है। कांग्रेस के नेताओं में ही कांग्रेस की स्थिति को देखकर आक्रोश है। कांग्रेस के समय में जिन युवाओं को नौकरियां मिली थी उन पर हाईकोर्ट भी टिप्पणी कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन पन्ना तक पहुंच चुका है। 2024 के चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।  सैनी ने नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिला आरक्षण बिल की मजबूती से पैरवी नहीं की। इसी का नतीजा रहा है यह बिल लटक गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सैनी ने कहा कि आगामी 2024 चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार चुनाव जीतेगी और केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कमलेश ढांडा, मंत्री संदीप सिंह, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, सांसद संजय भाटिया, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद रमेश कौशिक, सांसद डीपी वत्स, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग सहित पूर्व मंत्री, विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों युवाओं ने ज्वाइन की जेजेपी

Ajit Sinha

कोर्ट, सेना, एयरपोर्ट, नौसेना पुलिस, प्रेस और अन्य पदनाम जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इत्यादि शब्दों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x