Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय हरियाणा

आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्टीय शिक्षक पुरस्कार-2020 प्रदान करने के लिए आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए मंत्रालय द्वारा https://mhrd.gov.in तथा ://nationalawardstoteachers.mhrd.gov.in  लिंक खोले गए हैं।        
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सैकेंडरी शिक्षा विभाग, हरियाणा के निदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाईट/बाईट/गैटी के सभी प्राचार्यों तथा एस.सी.ई.आर.टी गुरूग्राम के निदेशक को निर्देश दिए हैं कि इस पुरस्कार के लिए केवल राजकीय विद्यालयों के नियमित शिक्षक एवं प्रधानाचार्य ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक जिला से अधिकतम तीन पात्र शिक्षकों के नाम अनुशंसित किए जा सकते हैं।प्रवक्ता के अनुसार विभाग के निदेशक की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पात्र शिक्षकों के आवेदन पत्रों को 30 जून 2020 को सायं 5 बजे तक निदेशालय की तालमेल-1 शाखा में भिजवाना सुनिश्चित करें, इसके बाद कोई भी पत्राचार/दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के तीसरे व अंतिम चरण के परीक्षण का पहला इंजैक्शन लगवाया। 

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद; जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!