Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एक कारोबारी ने फॉर्चूनर कार गांव बुढ़ैना के तालाब में गिराकर आत्महत्या की कोशिश की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने फॉर्चूनर कार गांव बुढ़ैना के तालाब में गिराकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे लोगों ने कार डूबते हुए देख ली और पुलिस को सूचित कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो कार में काफी हद तक पानी भर चुका था। कीचड़ के कारण कार धीरे-धीरे तालाब में डूब रही थी। कारोबारी के गले तक पानी पहुंच गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक सीट से कारोबारी को बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान पुलिस को मालूम चला कि कारोबारी डिप्रेशन में है। वह अपना नाम और पता भी पुलिस को नहीं बता पाया। केवल पत्नी के बीमार होने के कारण आत्महत्या की बात पुलिस को बता रहा है। कार पलवल नंबर की है। पुलिस कारोबारी से पूछताछ में जुटी है ताकि स्वजनों को सूचित किया जा सके।

Related posts

मुंझेड़ी में बदमाशों भंवर सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से किया हमला फिर उस पर गोलियों की बरसात कर दी,मौत

Ajit Sinha

पब्लिक हेल्थ का डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिजली चोरी करने वालें 26 पुलिस कर्मियों पर 8 लाख, 61 हजार 896 रूपए का जुर्माना, न भरने पर जेल संभव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!