Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

नीतिगत ब्याज दर में कर सकता है 0.25 प्रतिशत की कटौती

संवाददाता : इस बार का बजट मध्यावधिक मुद्रास्फीति नरम रखने की दृष्टि से अच्छा है और इसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक अगले सप्ताह नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कर की कटौती कर सकता है और उसके बाद दिसंबर तक नीतिगत दर का यही स्तर बनाए रख सकता है। यह बात वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की एक रिपोर्ट में की गयी है। जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा के अनुसार हालांकि रिजर्व बैंक आठ फरवरी को नीतिगत दर में कटौती कर सकता है लेकिन तेल की उंची कीमत और विदेशों में ब्याज दरों को उंचा किए जाने के रझान से वैश्विक कारकों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक के लिए यह फसैला इतना आसान नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ सरकार राजकोषीय मजबूती की राह पर बनी हुई है और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मार्च 2017 के लिये पांच प्रतिशत के लक्ष्य से कम रहने की संभावना है। इसे देखते हुए हुम हमारा अनुमान है कि फरवरी को रेपो दर 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 6.0 प्रतिशत की जा सकती है।’’ इसमें यह भी कहा गया है कि तेल की उंची कीमत, विदेशों में ब्याज दर के स्तर के साथ अंतर कम होने जैसे वैश्विक कारक प्रतिकूल हो रहे हैं, ऐसे में नीतिगत दरों में यह कटौती इतना एक ‘कठिन निर्णय होगा।’ नोमुरा का मानना है कि उसके बाद वृद्धि और मुद्रास्फीति दोनों बढ़ेगी, इसको देखते हुए रिजर्व बैंक 2017 में नीतिगत दर को यथावत रखेगा। केंद्रीय बैंक ने सात दिसंबर को ब्याज दर को यथावत रखा। साथ ही आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 0.5 प्रतिशत कम कर 7.1 प्रतिशत कर दिया। रिजर्व बैंक की अगली मौद्रिक नीति समीक्षा आठ फरवरी को होगी

Related posts

हरियाणा: पंचायत स्तर पर एक-एक पैसे का भुगतान ऑन लाइन किया जाएगा-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री या तो संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं या सदन में आकर जवाब देने से डर रहे हैं- खरगे। ’

Ajit Sinha

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल: डीएसपी सुरेंद्र सिंह के आरोपित पर हो सख्त से सख्त कार्रवाई -जयऱाम रमेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x