Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में लोगों को कोरोना से छुटकारा के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में प्रातकालीन पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मां दुर्गा की पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि इस विकट स्थिति में विश्व पर मेहरबानी करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाएं।

मंदिर के पुजारियों द्वारा हवन करते हुए विश्व शांति हेतु आहुति डाली गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस समय विश्व पर भारी संकट है। लोग इस महामारी से त्रस्त हैं और अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। हर व्यक्ति सहमा व दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। पूरे विश्व में प्रतिदिन लोग बुरी तरह से मर रहे हैं। उनके शवों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा, परिजन भी उनका रीति रिवाज के साथ संस्कार करना तो दूर अपने दिवंगत भाई बहन की अतिम क्रिया में शामिल भी हो पा रहे जोकि  यह घोर अनर्थ है। इसलिए मां दुर्गा आपसे प्रार्थना है कि इस विकट महामारी से लोगों को बचाओ और उन्हें इस भयंकर बीमारी से छुटकारा दिलवाओ। इस अवसर पर श्री भाटिया ने यज्ञ में पूर्ण आहुति डालते हुए जल्द से जल्द कोरोना से बचाने की प्रार्थना की।  

Related posts

फरीदाबाद :युवा कांग्रेस ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रोत्साहन अवार्ड 2018 आयोजित कर मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, युवा कांग्रेस

Ajit Sinha

एमआरआईआईआरएस के छात्रों ने सोसायटी इंटीरियर डिजाइन कॉम्पिटिशन एंड अवॉर्ड्स के 20वें संस्करण में पुरस्कार जीता

Ajit Sinha

“हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ” द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!