Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

“हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ” द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संयुक्त तत्वावधान में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”आज किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, ऍन.आई.टी.फरीदाबाद में मनाया गया.”फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” एवम ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक एवं महा सचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पुरे विश्व में मनाया जाता है.

महिलाओं में आत्म विश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किकबॉक्सिंग खेल के माध्यम से “आत्म रक्षा कैसे करें” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें किकबॉक्सिंग खेल के खिलाडियों की माताओं को आत्मरक्षा कैसे करें विषय पर जागरूक किया गया, जिसमें विभिन्न परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे करें. इसके अलावा अन्य प्रशिक्षण, ऐरोकिकबॉक्सिंग, बैग वर्कआउट, फिजिकल फिटनेस,किकबॉक्सिंग बेसिक आदि का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा दी गया.
इस अवसर पर हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के सदस्य शरद भसीन एवं प्रशिक्षक के रूप में अंजू शर्मा, सीमा सैनी, सचिन कुमार, अजय सैनी, रोहित कुमार, सचिन गोला, योगेंदर कुमार, लक्ष्मण कुमार उपस्थित थे. इस दौरान भाग लेने वाले सभी 44 प्रतिभागियों को किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं फरीदाबाद के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों की माताओं को सम्मानित किया.

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 नवंबर को जनता को समर्पित करेंगे फरीदाबाद शहर की परियोजनाएं

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के प्रांगण में आज किसने लगाए कृषण पाल गुर्जर जिंदाबाद और पार्षद नरेश के खिलाफ नारे।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!