Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दो अगस्त को महाशिवरात्रि पर अनेक स्थानों पर भक्तों के संग करेंगे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज वापस लौट रहे कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना। नागर ने उनके मार्ग की कठिनाइयों और उनके अनुभवों के बारे में बात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। राजेश नागर ने बताया कि कल महाशिवरात्रि के अवसर पर वह अनेक जगहों पर जाकर भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे और क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। नागर ने बताया कि भगवान भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वह थोड़े ही प्रयास से भक्तों के भाव से प्रसन्न हो जाते हैं और समस्त प्रार्थनाओं को क्षण भर में पूर्ण कर देते हैं। नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हजारों कांवड़िए हर वर्ष हरिद्वार एवं गोमुख जाते हैं और गंगाजल लाकर विभिन्न मंदिरों पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक बहुत विशेष माना जाता है। शिवरात्रि के अवसर पर यह भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की समस्त जगत पर इतनी करुणा है कि उन्होंने मां गंगा को धरती पर अवतरण लेने के लिए भी अपनी कृपा हमें प्रदान की। नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अनेक जगहों पर लगे कावड़ शिवरों में अच्छी व्यवस्था भोले कांवरियों के लिए की गई है। जिसका उन्होंने जायजा लिया है, वहीं शिवरात्रि के अवसर पर 2 अगस्त को विभिन्न शिवालयों व अन्य मंदिरों पर कांवड़ लाने वाले व अन्य भक्तगण भगवान का पूजन, अर्चन एवं आराधना करेंगे।  इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

बेहतरीन खबर: फरीदाबाद जिला में अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, 3 को डिस्चार्ज किया गया हैं। डा. राम भगत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज पिछले छह माह में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों को आमजनों के बीच पेश किया। 

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तिगांव क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज से किया कांग्रेस को जिताने का आह्वान 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x