Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली :गणतंत्र दिवस परेडः आंतकी का चेहरा देखते ही अलर्ट करेगा कैमरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस 30 ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जोकि आतंकवादियों और आपराधिक तत्व के लोगों को देखते ही पहचान लेगा, खबर के मुताबिक इन कैमरों में उन चेहरों की तस्वीरें फिट कर दी गई है जो कि किसी भी प्रकार से पुलिस की नजरों में संदिग्ध हैं, इन कैमरों को उन जगहों पर भी फिट किया गया जिस रास्ते से होकर परेड गुजरेगी, परेड को पांच लेयर की सुरक्षा दी गई है।

कैमरा उन जगहों पर लगाया गया है जिन प्वाइंट से लोगों की एंट्री होगी, कैमरा में फिट तस्वीर और आदमी का चेहरा अगर 70 फीसदी तक भी मिल जाता है तो कैमरे का अलार्म कंट्रोल रूम में बजने लगेगा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया, ”एक बार चेहरा मिल जाएगा तो कैमरे का सॉफ्टवेयर पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देगा। सेंट्रल कैमरा रूम में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी इन कैमरे पर नजर रखेंगे,इसकेअलावा 250 सीसीटीवी कैमरे को राजपथ पर लगाया गया है, इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को लेकर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैं, पीएम मोदी ने G20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति रामाफोसा को निमंत्रण दिया था, गणतंत्र दिवस को देखते हुए 25,000 से ज्यादा जवान दिल्ली में तैनात किए गए हैं, सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

 

Related posts

तीर्थयात्रा योजना के तहत 76वीं ट्रेन रामेश्वरम्-मदुरै के लिए रवाना, सीएम केजरीवाल ने सौंपे टिकट

Ajit Sinha

क्रिसमस और नववर्ष के जश्न में पूरा दिल्ली विधानसभा परिसर पारंपरिक कोंकणी क्रिसमस कैरोल गाने से गूंज उठा

Ajit Sinha

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के नापाक और सत्ता स्वार्थ आधारित गठबंधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 10 सवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x