Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

बढ़ते करोना के बढ़ते मामलों की चपेट में अब डॉक्टर और चिकित्साकर्मी भी, 21 कोरोना संक्रमितों के पाए गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुध नगर मैं तेजी से बढ़ते करोना के बढ़ते मामलों की चपेट में अब डॉक्टर और चिकित्साकर्मी भी आने लगे हैं जिले में विभिन्न अस्पताल के 21 डॉक्टर और चिकित्साकर्मी करुणा पॉजिटिव पाए गए हैं इनका इलाज चल रहा है.

बढ़ते कोरोना संक्रमण की जद में डॉक्टर और चिकित्साकर्मी भी लगातार आ रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के तीन डॉक्टर और चार स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के दो तकनीशियन भी संक्रमित हो गए हैं। भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही, अस्पताल के पांच डॉक्टर व मेडिकल के छह छात्र संक्रमित मिले हैं। सभी को जिम्स में भर्ती कराकर क्लास रूम व छात्रावास को सैनिटाइज कराया जा रहा है।जिम्स के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संक्रमण की गति काफी तेज है। इससे बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है उन्होने बताया कि जिम्स में शुक्रवार को 15 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें पांच डॉक्टर, छह विद्यार्थी व एक बच्चा समेत अन्य मरीज शामिल हैं। सभी को जिम्स में भर्ती कराकर क्लास रूम व छात्रावास को सैनिटाइज कराया जा रहा है। ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जिम्स को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। यहां संक्रमित मरीज आने शुरू हो गए हैं। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है।

Related posts

तेज रफ्तार ट्रकों के बीच टक्कर लगने के बाद, धू-धू कर जला  एक ट्रक, एक घायल, देखें वीडियो 

Ajit Sinha

सपा का करीबी, ऐस रियल एस्टेट बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर कई शहरों में इनकम टेक्स की छापेमारी-जारी ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन ने कंट्रोल रूम, जिले के लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x