Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस के मुठभेड़ के दावों पर उठे सवाल, पुलिस ने दावों को खारिज कर, जांच हुई शुरू।

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
नोएडा सेंटर पुलिस के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो परेशानी का सबब बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने जिस इनामी बदमाश को ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था, उसे पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा था.  पुलिस का दावा है कि वह वीडियो किसका है इसके बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है,लेकिन इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक व्यक्ति को पकड़ते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है जिसको को पकड़ा जा रहा है वह शख्स 25 हज़ार का इनामी बदमाश भूरा है जो मिर्ची टोला बुलन्दशहर का रहने वाला है. जो ईकोटेक- 3 कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारी इसे  फर्जी बता रहे हैं. नोएडा सेंट्रल के डीजीपी हरिश्चंद्र  का कहना है कि वीडियो से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि जिसे पकड़ा जा रहा है वह कौन है और यह कहां का वीडियो है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो की जानकारी लेने हेतु एसीपी-3 नोएडा सेंट्रल को सौंपी गई है जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

अजीब दास्तान हैं ये कहा शुरू, कहा ख़त्म: लड़की से ढाई करोड़ रूपए ठगने वाला, और पीड़ित लड़की के पिता, दोनों अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के लिए लॉकडाउन फायदेमंद रहा, अप्रैल माह में 50 प्रतिशत अपराध कम हुए हैं : डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

चार विदेशी लड़कियों को रात के वक़्त बीच सड़क पर शोर शराबा, झगड़ा व इंडिया में अवैध रूप से रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x