Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मां -बेटी की हत्या, दुर्गंध फैलने से पड़ोसियों को चला पता, और पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेत हत्या कर दी गई। पड़ोसियों को फ्लैट से दुर्गंध आई तो हत्या का पता चला। मृतका की शिनाख्त राजरानी (34) और उनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। घर की लॉबी में मां-बेटी के शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुए। मां-बेटी की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

इस वारदात की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को भी मौके बुला लिया गया। बदमाशों ने घर की तलाशी ली है। उसके आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या की गई हैं । पुलिस आशंका जता रही है कि घर में फ्रेंडली एंटर हुई है। इस आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच के बाद कुछ अहम सुराग मिले हैं, उसके आधार पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक लोहे के मेन गेट पर ऑटोमेटिक ताला लगा था। इसके अलावा अंदर वाले दरवाजा भी बंद था। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया, अंदर घर की लॉबी में मां- बेटी का शव पड़ा था। दोनों का गला रेता हुआ था। शव एक-दो दिन पुराने लग रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी अकेले रहते थे। राजरानी के पति की मौत हो चुकी हैं। वह ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर थीं। उनकी बेटी भी किसी एमएनसी में नौकरी करती थी। फिलहाल कोविड के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने राजरानी के रिश्तेदारों को खबर दी है। देर रात तक पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही थी।

Related posts

4 लूटेरों को स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार, लूटेरों से दो देशी पिस्तौल,6 जिंदा कारतूस ,55000 रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha

30 लाख रूपए लौटानी न पड़े,इस लिए एक महिला ने रची एक खौफनाक साजिश ,और कर दी लेनदार की बेरहमी से हत्या,दो महिलाएं समेत 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी के दिल्ली हाट में केश कला से जुड़े स्किल मेले  का उद्घाटन किया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x