Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

6 लाख के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर रोहित व उसके सहयोगी प्रवीण ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका पर चलाई गोली, दबोचे गए  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बीती रात दिल्ली पुलिस और कुख्यात गैंगेस्टर रोहित चौधरी और  उसके सहयोगी  प्रवीण उर्फ़ टीटू के बीच भैरों मार्ग पर हुई मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अधिकारियों पर बदमाशों ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने अपने वचाव में जवाबी फायरिंग की,जोकि दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से लहूलुहान हो गए।  जिसे पुलिस ने अपने पीसीआर गाडी में डाल कर उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल में  ले गए जहां पर इस वक़्त उन दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा हैं। 
पुलिस की माने तो कुख्यात गैंगेस्टर रोहित चौधरी पर 4 लाख और उसके सहयोगी प्रवीण उर्फ़ टीटू पर दो लाख रूपए का नकद ईनाम घोषित हैं। इन आरोपितों पर हत्या , हत्या की कोशिश और डकैती के कई मुकदमें दर्ज हैं। असल में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि  कुख्यात गैंगेस्टर रोहित चौधरी अपने सहयोगी प्रवीण उर्फ़ टीटू के साथ 24 मार्च 2021 बुधवार की रात को एक नीले रंग की ग्लैंजा कार में सवार होकर भैरों  मार्ग के रास्ते गुजरने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर एसीपी पंकज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमें सब इंस्पेक्टर प्रियंका भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने भैरों मार्ग पर कुख्यात गैंगेस्टर रोहित चौधरी व उसके सहयोगी प्रवीण उर्फ़  टीटू  पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। आज प्रात 4 बजकर 50 मिनट पर एक ब्लू रंग की कार आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने सिग्नल दिया पर उन लोगों ने कार रोकने की बजाए कार की रफ़्तार और बढ़ा दी और भागने की कोशिश की,

जैसे पुलिस ने उन लोगों को घेरने की कोशिश की तो गैंगेस्टर रोहित चौधरी ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका को जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जोकि उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में जा कर लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, इस दौरान पुलिस की गोली से कुख्यात गैंगेस्टर रोहित चौधरी और उसके सहयोगी प्रवीण उर्फ़ टीटू लहूलुहान होकर नीचे सड़क पर गिर गए और पुलिस ने इन दोनों को चारों तरफ से दबोच लिया। और दोनों को  घायल अवस्था में  आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवा दिया । पुलिस बतातें हैं कि गैंगेस्टर रोहित चौधरी और प्रवीण उर्फ़ टीटू मकोका मामले में बांछित थे और इन पर हत्या , हत्या की कोशिश व डकैती के कई मामले दर्ज हैं। और आरोपित गैंगेस्टर रोहित चौधरी पर 4 लाख और परवीन उर्फ़ टीटू पर 2 लाख रूपए का नकद ईनाम घोषित हैं। अभी इसके आगे की कार्रवाई जारी हैं।  

Related posts

बीजेपी ने आज पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है – पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा ने पोक्सो मामलों में फॉरेंसिक डीएनए प्रोटोकॉल में स्थापित किया स्वर्ण मानक, 99% डीएनए पॉजिटिविटी दर -डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha

संसद सदस्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सीडबल्यूसी सदस्य डॉ अभिषेक मनु सिंघवी मोदी सरकार के बारे में क्या कहा- पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x