Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला क्लब फायरिंग की जांच में सामने आया अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क, 7 आरोपी गिरफ्तार.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर अब तक एक एक्सयूवी गाड़ी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल,एक यूएस निर्मित पिस्टल, एक 30 बोर पिस्टल, 3 कैश काउंटिंग मशीन, 5 मोबाइल फोन,12 जिंदा राउंड तथा 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद की गई है। यह एटीएस द्वारा सफलतापूर्वक सुलझाया गया पहला मामला है। एटीएस के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आज मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि 13 सितंबर की अलसुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। फायरिंग की घटना में एक युवती घायल हुई थी, जिसका उपचार कराया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि पांच युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। क्लब में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया, जिसके बाद एक आरोपी ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायर कर दिए, जिससे एक युवती घायल हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 3 आरोपियों को घटना के समय मौके से ही काबू किया गया, एक अन्य आरोपी को एसएएस नगर से तथा 3 आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। शुरुआत में हुई गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गई| पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े होने के महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के कुछ हैंडलर विदेश, विशेषकर अमेरिका में बैठे हैं, जो आरोपियों को रहने की जगह ,वाहन और रूपये उपलब्ध करवाते है ताकि हथियार और नशीले पदार्थों एवं ड्रग्स मनी को हैंडलर द्वारा दी गई लोकेशन पर तस्करी कर सके। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को स्थानांतरित की गई।तकनीकी जांच के आधार पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। एटीएस की तकनीकी जांच के दौरान हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के आधार पर नेटवर्क में इंटरमीडियरी की भूमिका निभाने वाले एक आरोपी को 19 सितंबर को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक सुनसान स्थान पर अपनी मोटर साइकिल में छिपा कर रखी गई 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन की खेप बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के अड्डे से तलाशी के दौरान एक 30 बोर पिस्टल, 3 लाइव राउंड तथा कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गईं। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में एटीएस द्वारा अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों और वारदात में प्रयुक्त दूसरी गाड़ी के संबंध में भी कार्रवाई की गई। लुधियाना में दबिश देकर स्कॉर्पियो गाड़ी,एक कैश काउंटिंग मशीन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से पहुंचने वाली मादक पदार्थों की खेप, हथियारों तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री को निर्धारित ठिकानों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल करता था। नेटवर्क से जुड़े लोगों को इसके लिए वाहन और धनराशि उपलब्ध कराई जाती थी। उन्होंने बताया कि एटीएस द्वारा पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रेल, हथियारों एवं मादक पदार्थों के स्रोत तथा विदेशों में बैठे हैंडलरों से संपर्क की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे भी अन्य गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

Related posts

लड़की की दोस्ती को लेकर दोस्तों के बीच आपस में हुई भिड़ंत ,एक शख्स की तेज धार हथियार घोंप की हत्या।

Ajit Sinha

जीएसटी स्कैम से जुड़े 25-25 हजार के इनामी दिल्ली और जयपुर के तीन और बड़े कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन ने चलाया “ऑपरेशन आक्रमण”, किए 52 मुकदमें दर्ज , 87 आरोपितों को किए गिरफ्तार । 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x