Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

गोविंदा ने ‘हुस्न है सुहाना’ गाने पर शक्ति मोहन के साथ किया रोमांटिक डांस, धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर गोविंदा अपने डांस से लाखों लोगों के दिलों को जीतते हैं. गोविंदा ने अपने डांस से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है. आज भी एक्टर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसरों में लिया जाता है. हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में डांस के किंग कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के साथ अपने स्ट्रीट स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं.गोविंदा के वीडियो को ‘मुंबई डांसर्स’ के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है.


इस वीडियो में गोविंदा और शक्ति मोहन ‘हुस्न है सुहाना ‘ गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गोविंदा का स्टाइल फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक वीडियो को 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में एक्टर के एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं. गोविंदा के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि गोविंदा ने 1980 के दशक में एक एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. और 90 के दशक में एक कॉमेडी हीर के रूप में खुद को फिर से स्थापित किया. उनकी इल्जम, हत्या, जीते हैं शान से और हम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नाम कमाया था. 1992 की रोमांटिक फिल्म शोला और शबनम में युवा एनसीसी कैडेट की भूमिका निभाई थी, जिसे खूब सराहा गया था. हालांकि, गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं. लेकिन वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं.

Related posts

कैब ड्राइवर के साथ रोड रेज के दौरान हुई सनसनीखेज मर्डर के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली में हिंसा: सीएए पर दिल्ली में भारी हिंसा, अब तक 5 की मौत, 58 घायलों में से डीसीपी सहित 8 की हालत गंभीर

Ajit Sinha

रचनात्मक कांग्रेस’ करेगी दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल-संदीप दीक्षित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!