Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

नॉएडा:एक महिला सहित दो लोगों पंखे से लटक की आत्म हत्या , दो माह की बच्ची मौके पर रोती हुई मिली।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर- 51 स्थित गांव होशियारपुर  में महिला सहित दो लोगों  की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों का शव गांव होशियारपुर में  एक कमरे में मिला है जो पंखे से लटका हुआ था। इसी कमरे में 8 माह की बच्ची भी मिली है जो रो रही थी, पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि महिला और पुरुष के शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है और उसका कहना प्राथमिक जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। जांच के दौरान  मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। 
एडिशनल डीएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि  पुलिस को नरेंद्र यादव नाम व्यक्ति ने सूचित किया कि उनका सेक्टर-51 में मकान है, जिसका  सेकेंड फ्लोर पर एक कमरा उन्होंने किराए दार अनिकेत को 7 जुलाई को दिया था। उस मकान से एक बच्चे की रोने की आवाज आ रही है, और बदबू भी आ रही है कमरा अंदर से बंद है। सूचना पर थाना 49 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे से लटकी एक पुरुष और एक महिला का शव मिला उसी कमरे में एक बच्ची इसकी उम्र 8 माह की है, रोती हुई मिली, जिसे पुलिस ने एक निजी अस्पताल में तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।  एडिशनल डीसीपी का कहना है, पुरुष का शव अनिकेत का है जो सिवान जिले का रहने वाला है और उसकी उम्र 20 वर्ष के करीब है महिला की उम्र भी 20 साल की है लेकिन उसका नाम और पता आज्ञात जिसे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  

एडिशनल डीसीपी का कहना है कि कमरे से जो बच्ची मिली है उसकी देखरेख करने का जिम्मा चाइल्ड हेल्पलाइन संस्था को सौंपा गया है प्राथमिक जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है  लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट ना मिलने के कारण शवों के पोस्टमार्टम से साफ होगा की ये सुसाइट है या नहीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: रात्रि चेकिंग के दौरान डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व फौजी ने केनरा बैंक में हुई लूट की साजिश रची थी, को दो साथियों सहित 3 को क्राइम ब्रांच -30 ने अर्रेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!