Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

नॉएडा: बाइक सवार बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ 25 हजार का इनामी बदमाश अबरार घायल, गिरफ्तार – देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में  पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अबरार घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ये मुठभेड़ नॉलेज पार्क कोतवाली के क्षेत्र में गुर्जरपुर रोड पर हुई। पुलिस ने घायल इनामी बदमाश अबरार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है उसके पास एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस मौके से फरार अबरार के साथी की  तलाश कर रही है।  

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गुर्जर पुर रोड पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 
एडिशनल डीसीपी घायल बदमाश की पहचान अबरार निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। अबरार दनकौर कोतवाली क्षेत्र से गैंगस्टर के मुकदमे में एक साल से वांछित चल रहा था। बदमाश के खिलाफ 25 हज़ार का इनाम घोषित था। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश अबरार के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।   

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 42 लाख रूपए की 245 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा तस्कर फरार।

Ajit Sinha

गोली चलाने से पहले शख्स ने किया था Facebook Live, कहा- शाहीन बाग… खेल खत्म

Ajit Sinha

पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के एक कैंटीन में एक के बाद एक 3 गैस सिलिंडर फटने के कारण लगी भयंकर आग – देखें वीडियो। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!