Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा: ट्रको में छुपा कर अन्य राज्यो में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 14 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:गौतम बुध नगर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इसी ऑपरेशन के दौरान आबकारी विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ तब लगी जब एक मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एक कंटेनर ट्रक रोका जिसमें से 219 पेटी इंपैक्ट ब्रांड की हरियाणा की अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख के करीब है। आबकारी विभाग ने कंटेनर के चालक और उसके सहायक को पकड़ कर थाना सूरजपुर पुलिस को सौप दिया है। सूरजपुर पुलिस ने दो तस्करो के खिलाफ आबकारी और आईपीसी की धाराओ में मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया गया है।   

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की टीमे अवैध शराब के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही थी, इसी दौरान उन्हें मुखबिर से इनपुट मिला की अवैध शराब लेकर एक कंटेनर ट्रक परी चौक से होते हुए तिलपता आने वाला है।  सूचना पर आबकारी निरीक्षकों की टीमें तिलपता गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग में लग गई उसी दौरान एक कंटेनर ट्रक वहां से गुजरा, जब रोककर उसकी गहनता से जांच की गई तो केबिन की तरफ अलग से बनाए गए तहखाने  में इंपैक्ट ब्रांड की 180 एम एल के पौवे की 219 पेटी मे कुल 10512 पौवे अवैध शराब बरामद की गई। यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए थी, लेकिन इनकी तस्करी कर गौतम बुध नगर होते हुए अन्य राज्यों की ओर ले जाया जा रहा था। कंटेनर चालक का कहना है उन्हे कंटेनर ट्रक दनकौर में सौपा गया था और उन्हे ये ट्रक तिलपता मे किसी को सौपना था। उसे पता नहीं की शराब कहाँ से आ रही और कहाँ जानी है।  

राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक कासिम और के हेल्पर गौरव कुमार के आबकारी निरीक्षक प्रमोद कुमार की   शिकायत पर  थाना सूरजपुर मे शराब अधिनियम और आईपीसी    की विभिन्न धाराओ के तहत  मुकदमा दर्ज़ कर, गिरफ्तार कर लिया गया हैं और आरोपितों को  जेल भेज दिया गया है। अवैध शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है।

Related posts

शंभु बॉर्डर पर किसानों द्वारा किए गए पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई, डीएसपी भी शामिल।

Ajit Sinha

खुशहाली पार्क के समीप एक शख्स की गला काट कर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

शेयर ब्रोकर पति-पत्नी ने आज एक साथ फांसी लगा कर एक फ्लैट में कर ली आत्महत्या।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!