Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शेयर ब्रोकर पति-पत्नी ने आज एक साथ फांसी लगा कर एक फ्लैट में कर ली आत्महत्या।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज-3 स्थित सेक्टर-120 में अम्रपाली जोडियक सोसाइटी में एक दंपति ने छत के कुंडे साड़ी और दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही कुंडे से लटके हुए मिले। इस दोहरे आत्महत्या की खबर से सोसाइटी में सनसनी फ़ेल गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना फेस 3 की पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भेज दिया, फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह तस्वीरें विनीत सिंह  और विनीत सिंह की पत्नी श्वेता की है, जो नोएडा के सेक्टर- 120 के   अम्रपाली जोडियक सोसाइटी में एफ़-303 फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दोनों शेयर ब्रोकर थे और दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी और उनसे कोई बच्चा  नहीं था। पुलिस को सूचना मिली और जब पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शव छत के कुंडे से लटके हुए मिले।  विनीत ने पत्नी श्वेता की साड़ी से फांसी लगाई थी।  वही श्वेता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।  पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है। 

एडीसीपी का कहना है कि दोनों दंपत्ति कानपुर के रहने वाले हैं और 2 दिन पहले ही कानपुर के किदवई नगर स्थित अपने घर से नोएडा के अपने फ्लैट पर आए थे। दोनों लॉक डाउन में अपने घर कानपुर चले गए थे। दोनों ने मरने से पहले अपने रिश्तेदारों को ईमेल कर जानकारी दी थी और लिखा था कि वे दुनिया में नहीं है। आत्महत्या की सूचना मिलेगा मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जो मौके से एविडेंस कलेक्ट कर रही है।पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है की सुसाइड करने की क्या वजह थी। इस मामले में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related posts

नोएडा में खुला एप्पल का भव्य स्टोर, लगा टेक प्रेमियों का ‘महाकुंभ’-वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद की आर्थिक अपराध शाखा ने आज फर्जी कागजात के जरिए 50 लाख रूपए का लोन लेने के 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दहेज़ लोभियों ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी, पति, ससुर, सास और 2 देवरों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!