Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आज पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, लोकसभा आम चुनाव-2024, 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए अधिसूचना जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार हरियाणा प्रदेश की 10 फरीदाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दिनांक 20 मई 2024 को अधिसूचना जारी की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जारी की गई अधिसूचना के प्रारूप-1 में निर्वाचन की सूचना की एक-एक प्रति हिंदी व अंग्रेजी में आम जनता को सूचना के लिए व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

अधिसूचना के अनुसार फरीदाबाद-10 लोकसभा क्षेत्र का सदस्य निर्वाचित होना है। इसके तहत प्रत्याशी निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी-सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 29 अप्रैल 2024 से छह मई 2024 तक अवकाश के दिन को छोडक़र कमरा नंबर 108 प्रथम तल,उपायुक्त न्यायालय कक्ष, लघु सचिवालय सेक्टर-12 फरीदाबाद में दिए जा सकते हैं। नामांकन पत्र समीक्षा के लिए कमरा नंबर 108 प्रथम तल उपायुक्त न्यायालय कक्ष सेक्टर-12 फरीदाबाद में 7 मई 2024 को प्रात: 11 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की सूचना या तो अभ्यार्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभ्यार्थी द्वारा जो भी अभ्यार्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत किया गया है वह रिटर्निंग अधिकारी-सहायक रिटर्निंग अधिकारी उसके कार्यालय में 9 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे दे सकते हैं। निर्वाचन लड़े जाने की दिशा में 25 मई 2024 को प्रात: 7:00 बजे से सांय 6:00 बजे के बीच मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया है।

Related posts

फरीदाबाद के सेक्टर 76, 91, 81 और अन्य क्षेत्रों के 867 फ्लैट्स के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सद्‌गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रगट दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल सर्विस डे पर जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में आज कहा प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सर्वश्रेठ माध्यम है : उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x