Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एनआईटी नगर निगम ने आज तड़के 2 पोकलेन और 6 अर्थमूवर मशीनों की मदद से 1 मस्जिद और 1 मंदिर सहित कई मकानों को किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज शनिवार के तड़के 2 पोकलेन और 6 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से दो अलग -अलग धर्म स्थलों को जमीदोज कर दिया। इसमें एक मस्जिद और एक मंदिर शामिल है। आज शांतिपूर्ण तरीके से हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद एनआईटी नगर निगम की टीम ने मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। बताया गया है जिन मस्जिद और मंदिर को तोड़ी गई है, वे नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर में बाधा बनी हुई थी। ये नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर गुरुग्राम -फरीदाबाद -नोएडा के रास्ते से गुजरेगी।

खबर के मुताबिक इस तोड़फोड़ की कार्रवाई की एनआईटी नगर निगम बीते कई दिनों से लगातार गुप्त तैयारी कर रही थी, और जिला प्रशासन के साथ कई बैठके लगातार कर रही थी, और आज शनिवार के तड़के पूरी योजनाबध तरीके से एनएच -3 स्थित मस्जिद और मंदिर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया, दिन की रोशनी निकलने से पहले ही 2 पोकलेन मशीन और 6 अर्थमूवर मशीनों को पूरी तरह से जमीदोज कर दिया। दिन के उजियाले में मलबा को हटाने का भी काम शुरू कर दिया।

Related posts

बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज हुई जबरदस्त बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरा बारिश का पानी, डूब गई गाडी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस को गुमराह व पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को दी थी शिकायत -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x